इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उभरता हुआ करियर बदलते जमाने की है मांग
Dharmendra Shashtry: Assistant Professor Centre for TV News & Production (Hindi) तेजी से आगे बढ़ रही इस जमाने में हर युवा कुछ ऐसा करना चाहता है जिससे उसे कामयाबी तो मिले ही साथ ही साथ वो समाज के सामनें एक अलग पहचान हासिल कर सके, और इसे आसानी से प्राप्त करने के लिए एक अच्छा विक्ल्प हैं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। इस क्षेत्र में सफल होने के लिए धैर्य की जरूरत पडती है साथ ही जिसके पास जज्बा, और जुनून होता है एवं हमेशा कुछ नया करने की इच्छा होता है, उसे इस क्षेत्र में आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता, अगर आपको भी लगता है कि आप इस कला में परफैक्ट हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का क्षेत्र आपके लिए है और आपको इसमे तरक्की पाने से कोई नहीं रोक सकता। कहा जाता है कि टेक्नोलॉजी इन्सान को फास्ट कर दिया है एवं परम्परागत तरीकों को काफी दूर छोड़ दिया है, यह बिल्कुल सत्य है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पत्रकारिता के क्षेत्र में नई नई तकनिकियों का समावेश है, और यह नई तकनीक इलेक्ट्रॉनिक मिडिया को एक नया आयाम प्रदान किया है। वर्तमान परिदृश्य में तो युवा अब इंजिनियरिंग और मेडिकल से अलग हट...