रेडियो में बनायें करियर
Dharmendra Shashtry: Assistant Professor Centre for TV News & Production (Hindi) संगीत, धुन या आवाज हर इंसान के भावनाओं से जुड़ी होती है, खासकर रेडियो ने हर इंसान के दिल में अपनी जगह बना लिया है। आम लोग के साथ सेलिब्रेटी भी रेडियो से तालुकात रखने लगे हैं। वर्तमान में तो हमारे देश के प्रधानमंत्री भी अपनी बातों को जन जन तक पाहुचने के लिए मन की बात कार्यक्रम से रेडियो को एक अलग पहचान दिलाई हैं। पहले रेडियो की पहचान आकाशवाणी के रूप में थी, लेकिन एफ.एम रेडियो के आ जाने से रेडियो के क्षेत्र में क्रांति आ गई, रेडियो इंडस्ट्री बढ़नें लगा और यह सत्य है कि इस इंडस्ट्री के बढ़ने से रोजगार के संभावनायें भी लगातार बढ़ने लगे हैं। रेडियो के माध्यम से आम लोगों तक संवाद पहुंचाने का काम आर॰ जे॰ का होता है, आर॰ जे॰ अपने रोचक और चुलबुले अंदाज में लोगों को रेडियों के कार्यक्रमों से बांधे रखता है। रेडियो में आर॰ जे॰ की अपनी पहचान होती है, सिर्फ आर॰ जे॰ ही नही रेडियो के कार्यक्रमों को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान होता है जो विभिन्न पदो पर रहकर रेडियो कार्यकर्म को प्...