रेडियो मे आकर सवारें अपना भविष्य
Dharmendra Shashtry: Assistant Professor Centre for TV News & Production (Hindi) हर कोई करियर के क्षेत्र में एकदूसरे से आगे बढना चाहता है। युवाओ के लिये करियर बनाने के लिये कई रास्ते है और वह किसी भी क्षेत्र को चुनकर अपना करियर बना सकता है। हो सकता है कि आपके अंदर भी एक रेडियो जॉकी, क्रिएटिव राइटर, प्रोड्यूसर, मीडिया मैनेजर छिपा हो, बस पहचानें उसे। हाल में एफ एम चैनल्स ने रेडियो की पॉपुलरिटी काफी बढा दी है। यही कारण है कि आज के युवाओ में इससे जुडने का खूब क्रेज देखा जा रहा है। तो आइए जानते हैं रेडियो प्रॉडक्शन में करियर बनाने के अवसर। Radio Production & Managements पाठक्रम आज युवाओ के लिए काफी उपयोगी है। जो युवा कुछ अलग करना चाहते है अपनी योगता को एक मुकाम देना चाहते है उनके लिए यह पाठक्रम काफी उपयोगी होगा इस पाठक्रम मे Radio Production & Managements की तमाम जानकारिया दी जाती है । Radio Production पाठक्रम मे Broadcast Technology, Radio Technology, Radio Programs Production, Voice Recording, Radio Jokey जैसे तमाम तकनीको की जानकारिया दी जाती है। ...